भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज 13 से 17 सितंबर तक दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेली जाएगी। बीसीसीआई ने मंगलवार को इसके लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। श्रेयस अय्यर को कप्तान और तिलक वर्मा को उप-कप्तान बनाया गया है।
हालांकि टीम में चार ऐसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिनकी मैचों में उपलब्धता अभी फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर है। इनमें स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी और तेज गेंदबाज हर्षित राणा शामिल हैं। बीसीसीआई ने आधिकारिक टीम सूची में इन चारों खिलाड़ियों के नाम के साथ साफ तौर पर ‘फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन’ लिखा है।